श्री तुलजा भवानी मंदिर महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक पूर्ण शक्तिपीठ है, जो धाराशिव जिले के तुलजापुर में बालाघाट पहाड़ी पर स्थित है। माता तुलजा भवानी छत्रपति शिवाजी महाराज की आराध्य देवी और असंख्य परिवारों की कुलदेवी हैं।
प्रमुख उत्सव एवं यात्रा
नवरात्रि, विजयादशमी और शाकंभरी नवरात्रि यहां अत्यंत श्रद्धा से मनाए जाते हैं।
- रेल मार्ग: सोलापुर रेलवे स्टेशन (लगभग 45 किमी)।
- सड़क मार्ग: सोलापुर और धाराशिव से सीधी बस एवं टैक्सी सुविधा।